फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   INSPIRE Award was awarded 20 brilliant

इन्स्पायर अवार्ड पाने वाले 20 मेधावी हुए सम्मानित

Sat, 25 Jul 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 25 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
INSPIRE Award was awarded 20 brilliant
विवेकानंद महाविद्यालय में अभिभावक सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग से इन्स्पायर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 20 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. अजब सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
डा. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को सजग रहना चाहिए। तभी छात्र छात्राओं का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। इस मौके पर केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग की इन्सपायर योजना के तहत 1.20 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त करने वाले 20 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



 
प्राचार्य डा. डीपी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में 85 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी इन्स्पायर योजना में आवेदन कर सकते हैं।


स्नातक प्रथम वर्ष में 1.20  लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलना प्रारंभ होती है। स्नातक से परास्नातक तक बिना गैप किए पढ़ाई जारी रखने एवं स्नातक परास्तानक की प्रत्येक वर्ष की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र- छात्राओं को लगातार पांच वर्षों तक यह छात्रवृत्ति मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि महाविद्यालय के 48 छात्र- छात्राओं ने इन्स्पायर अवार्ड के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में यह छात्रवृत्ति 20 छात्र छात्राओं को मिली है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया।



डा. संदीप ओमर के संयोजकत्व में संपन्न हुए समारोह का संचालन हिंदी विभाग के डा. इकरार अहमद ने किया। प्रबंधक रामशंकर गुप्ता, डा.आलोक यादव, डा.राकेश कुमार तिवारी, डा.संदीप ओमर, डा.सीपी अवस्थी ने संबोधित किया। अभिभावकों की ओर से गजेंद्र सिंह कुशवाह, अरुण सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed