{"_id":"62868b7bfc30c6550f03d7c2","slug":"inspector-s-report-on-igrs-turned-out-to-be-fake-auraiya-news-knp6977285135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर लगी दरोगा की रिपोर्ट निकली फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर लगी दरोगा की रिपोर्ट निकली फर्जी
विज्ञापन
पीड़ित किसान विश्वनाथ प्रताप सिंह।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र गढ़वाना गांव में पंकज कुमार के खेत पर लगी फसल को गांव के ही वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र व आलोक सिंह नहीं काटने दे रहे हैं। इसकी शिकायत आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर दर्ज कराई गई थी।
इसकी जांच के लिए मौके पर पहुंचे दरोगा ने फसल न होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने एसपी व डीएम से दोबारा शिकायत तो जांच सीओ बिधूना को दी गई। सीओ ने जांच रिपोर्ट में कहा कि फसल खेत में खड़ी है।
पीड़ित विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई पंकज के नाम दर्ज खेत में गेहूं की फसल उगाई थी। आरोप लगाया कि अब जब फसल कटने की बारी आई तो एक विधायक के नजदीकी कहे जाने वाले पुष्पेंद्र, वीरेंद्र और आलोक सिंह फसल नहीं काटने दे रहे हैं। विपक्षी जमीन अपने नाम कराने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
बताया पूर्व में कई बार खेत बेचने का दबाव भी बनाया गया। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। जांच करने गए उप निरीक्षक विशंभर नाथ पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया कि गेहूं की फसल काटी जा चुकी है। इसकी जानकारी होने पर डीएम व एसपी से शिकायत की।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बिधूना सीओ महेेंद्र प्रताप को जांच सौंपी। सीओ महेंद्र प्रताप ने कहा कि हमारे पास जो फोटो और वीडियो है। उसके अनुसार आईजीआएस में रिपोर्ट झूठी लगी हैं। कहा कि अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इसके बाद डीएम दरोगा पर कार्रवाई के लिए ही कोई निर्णय लेंगे।