{"_id":"640a282cd56ffba4b20a4704","slug":"innocent-fell-in-a-pit-filled-with-water-died-auraiya-news-c-12-1-115346-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, मौत
Fri, 10 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे के पास बने पानी के गड्ढे में खेलते समय तीन वर्षीय मासूम गिर गई। काफी देर बाद जब परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाए। सीएचसी दिबियापुर में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार के नालंदा थाना राजगीर निवासी चंदन रजवंशी अपने परिवार के साथ फफूंद के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर वह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। बताया कि पास में उसकी बेटी कोमल (3) खेल रही थी। काम करने के दौरान उसका ध्यान बेटी से हट गया। कुछ देर बाद उसकी नजर जब बेटी पर पड़ी तो वह पास में नहीं थी। पास में बने गड्ढे के पास पहुंचे तो वह पानी में दिखी। बाहर निकाल कर उसे सीएचसी दिबियापुर लाए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम बेटी की मौत के बाद मां चंद्रकला का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय आनंद ने बताया कि बच्ची को पानी में गिरे काफी देर हुई थी, जिसके कारण से उसके पेट में काफी पानी भर गया था। अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।