फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increase morale of students by giving medal and citation

औरैया: मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर छात्रों का बढाय़ा मनोबल

Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase morale of students by giving medal and citation
मां सरस्वती शिक्षा निकेतन फफूंद में विद्यालय द्वारा सम्मानित किए गए छात्र-छात्राएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। पाता रोड स्थित मां सरस्वती शिक्षा निकेतन फक्कड़पुर में गुरुवार को छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सफल छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी हौसलाअफजाई भी की।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वर्ष भर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर उनको सम्मानित करने के लिए प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पाल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी व करही ग्राम प्रधान नायाब अली शामिल हुए।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 20 श्रेष्ठ व 35 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नायाब अली ने कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, शिवकुमार, नरेंद्र कुमार पाल, आलोक कुमार राजपूत, आशुतोष दुबे, नाजिम खान, नीलेश कुमार, जुनेद खान व उपासना कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed