फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Incomplete drains are increasing the problem of waterlogging

Auraiya News: अधूरे नाले बढ़ा रहे जलभराव का संकट

Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Incomplete drains are increasing the problem of waterlogging
दिबियापुर बाईपास पर गोविंद नगर मोहल्ला में जलभराव। - फोटो : दिबियापुर बाईपास पर गोविंद नगर मोहल्ला में जलभराव।
औरैया। शहर में अधूरे नाले जलभराव का संकट बढ़ा रहे हैं। पानी की निकासी न होने से खाली पड़े प्लॉटों में बारिश का पानी भर रहा है।
विज्ञापन

करीब दो माह से नाले का निर्माण भी बंद है। इससे जलभराव का संकट और गहराने लगा है। तेज बारिश से बाईपास पर बसी करीब चार हजार की आबादी जलभराव की समस्या से जूझेगी।

जनसुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर पालिका से विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये बजट खर्च होता है। इसमें पेयजल, सफाई व जल निकासी के कार्य प्राथमिकता में शामिल हैं। लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका से नाला निर्माण स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन

इससे लोगों को उम्मीद थी कि जून तक नाला बनने से इस बार बरसात में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। पालिका ने समय से नाला निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। इसके बाद निर्माण में लापरवाही हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर बाईपास पर सड़क किनारे कुछ दूर नाला निर्माण कराने के बाद छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो माह से निर्माण कार्य बंद है। हालात यह हैं कि नाला निर्माण एक किनारे से न करवाकर बीच से शुरू किया गया और बीच में ही बंद हो गया है। इससे मोहल्लों का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और जलभराव का संकट और गहरा गया।
दो दिन पहले हुई बारिश में पानी की निकासी न होने से खाली पड़े प्लॉट तालाब नजर आने लगे हैं। बारिश अधिक होने पर नाला निर्माण भी पूरा होते नहीं दिख रहा है। इससे जलभराव का संकट और गहराने के आसार हैं।
नगर पालिका औरैया के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि नाला निर्माण का काम चल रहा है। काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही नाला निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।


नाला निर्माण में अवैध कब्जे बने बाधक
औरैया-दिबियापुर मुख्य मार्ग के किनारे नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां तो कई स्थानों पर नाला निर्माण में अतिक्रमण रोड़ा बन रहा है। एक मकान के सामने नाले की जमीन पर ही निजी निर्माण होने से नाला निर्माण का काम रोक दिया गया है। इसी तरह कई स्थानों पर अतिक्रमण नाला निर्माण में बाधा डाल रहा है। यदि अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण पूरा न किया गया तो जलभराव की समस्या और गहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed