{"_id":"6793d6bed0c284ec5503c34f","slug":"inauguration-of-46-projects-worth-rs-45-crore-on-up-day-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121621-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यूपी दिवस पर साढ़े चार करोड़ की 46 परियोजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यूपी दिवस पर साढ़े चार करोड़ की 46 परियोजना का लोकार्पण
Fri, 24 Jan 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान अतिथि व अधिकारी।
- फोटो : परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान अतिथि व अधिकारी।
औरैया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ककोर स्थित तिरंगा मैदान में साढ़े चार करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग राज्यमंत्री, जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लोकार्पण किया। उन्होंने दो किसानों को ट्रैक्टर की सांकेतिक चाबी सौंपी। साथ ही विभिन्न योजनाओं में 20 करोड़ से ज्यादा के ऋण स्वीकृत पत्र भी बांटे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए समाज का हर वर्ग अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सफल हो रहा है। नए-नए उद्योग धंधे स्थापित किए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के उत्पादों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और सराहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बीसी सखी को प्रशस्ति पत्र व उत्तर प्रदेश माटी कला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को चाक वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राज्यमंत्री ने पांच बसों में करीब 270 स्नानार्थियों को कुंभ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, सीडीओ राम सुमेर गौतम, एडीएम महेंद्र पाल सिंह समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।