फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In Samayan village, a dog mauled three people, including an innocent child.

Auraiya News: समायन गांव में कुत्ते ने मासूम समेत तीन को किया लहूलुहान

Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
In Samayan village, a dog mauled three people, including an innocent child.
फोटो-19-घायल अवनीश सक्सेना।
एरवाकटरा। क्षेत्र के गांव समायन में एक कुत्ते ने दो दिन में एक मासूम बच्चे और किशोरी समेत तीन को काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने बकरी के एक बच्चे को भी काट लिया।
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाआें से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। शुक्रवार की दोपहर कुत्ते ने रमेश सक्सेना की बकरी के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठे अवनीश सक्सेना के पांच वर्षीय पुत्र देवांश पर हमला बोल दिया और उसकी कमर पर गहरे जख्म कर दिए।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब आठ बजे उसने अवनीश सक्सेना (30) के हाथ पर काटकर उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। वहीं, दोपहर दो बजे स्कूल से घर लौट रही सतेंद्र कुमार की 14 वर्षीय पुत्री श्वेता के चेहरे पर कुत्ते ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता इतना आक्रामक है कि वह सामने आने वाली हर चीज पर झपट रहा है। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया है।


उधर, कुछ दिन पहले ही शहर के देवकली चौराहा पर एक कुत्ते ने एक साथ पांच लोगों को काटकर दहशत फैला दी थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार कुत्तों को पकड़वाने की सुध नहीं ले रहे।

फोटो-19-घायल अवनीश सक्सेना।

फोटो-19-घायल अवनीश सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed