फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In-laws beat her on the suicide of the wife, then the husband also gave his life

पत्नी के आत्महत्या पर ससुरालियों ने पीटा तो पति ने भी दी जान

Fri, 06 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat her on the suicide of the wife, then the husband also gave his life
प्रवीण व लक्ष्मी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। जगजीवनपुर में बुधवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सैफई में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोश में मायके पक्ष ने पति को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने भी जहर खा लिया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चंद घंटों में दंपती की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जगजीवनपुर निवासी प्रवीण (30) का घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर अक्सर पत्नी लक्ष्मी (28) से से विवाद होता था। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे नाराज होकर लक्ष्मी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सैफई ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत की खबर पाकर कानपुर देहात के अमरौधा से पहुंचे मायके वालों ने पति की पिटाई कर दी। इसी बात से क्षुब्ध प्रवीण ने उन्हीं लोगों के सामने ही सैफई में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भी भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रवीण के पिता रामहेत ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते अक्सर दोनों में कहासुनी होती थी। प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद मायके वालों ने जेठ को पीटा
लक्ष्मी का शव लेकर पहुंचे मायके वाले प्रवीण के परिजनों पर आरोप लगाकर झगड़ने लगे तो प्रवीण के बड़े भाई आशीष ने समझाने का प्रयास किया तो ससुरालवालों ने उनकी पिटाई कर ईंट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद ससुरालवाले भाग गए और अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसकियां भरते रहे मासूम बच्चे
प्रवीण और लक्ष्मी की मौत के बाद सबसे बुरा हाल उनके बच्चों का था। प्रवीण के पिता रामहेत ने बताया कि दोनों के तीन बच्चे शिखा (5), चमन (4) व तनु (3) है। पुत्र व बहू की मौत के बाद से तीनों का बुरा हाल है। पड़ोसी व परिजन बच्चों को ढांढस बंधाते नजर आए।
वायरल वीडियो में लगाया जहर खिलाने का आरोप
पत्नी की मौत के बाद प्रवीण गुमसुम हो गया था। इसी बीच ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्रवीण बता रहा है कि उसकी सास और साली ने कोल्ड ड्रिंक में उसे कुछ मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। वीडियो में वह ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप भी लगा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पत्नी का शव पहुंचते ही पति की मौत की भी सूचना आई
गुरुवार रात लक्ष्मी के शव के गांव पहुंचते ही उसके पति प्रवीण की मृत्यु की भी सूचना पहुंच गई। परिजन दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर तक पोस्टमार्टम न होने से प्रवीण का शव जब गांव नहीं पहुंच पाया तो लक्ष्मी के शव का शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया। उसके देवर शिवकुमार उर्फ रिंकू ने मुखाग्नि दी।

घर के बाद गमगीन बैठे परिवारीजन व ग्रामीण। संवाद

घर के बाद गमगीन बैठे परिवारीजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

 पिता और मां की मौत के बाद गमगीन बच्चे। संवाद

पिता और मां की मौत के बाद गमगीन बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed