{"_id":"b90df420531dab5a3aff22050087a2d4","slug":"immersion-trip-fiercely-faithful-thirke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन यात्रा में जमकर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन यात्रा में जमकर थिरके श्रद्धालु
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर नगर में गणपति बप्पा की धूम मची रही। जगह - जगह गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कर झाकियां सजाई गई। शाम को पूजन अर्चना तथा आरती के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया।
मोहल्ला शास्त्री नगर में महंत की धर्मशाला के पास व मुख्य बाजार में गणपति बप्पा विराजमान रहे। मंदिरों में लगातार भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
शाम को आरती के समय श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी रही और गणपति बप्पा के भजनों पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं शास्त्रीनगर में स्थापित गणेश महोत्सव में बुधवार को विशाल झांकी लगाई गई। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा।
वहीं गुरुवार को श्रद्वालुओं ने गणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद नहर में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा पंडाल से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से गुजरी, जिसमें युवा भक्तगण डीजे के धार्मिक धुनों पर झूमते नाचते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
नगर के लोगों ने फूल वर्षा कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोष के साथ विसर्जन किया।