{"_id":"9538f94d8a7f8d40207e4d869d530125","slug":"illegal-in-the-name-of-tax-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा अनंतराम पर भारी वाहन चालक शोषण का शिकार है। टोल पर तैनात कर्मचारी माल लादे वाहनों को ओवरलोड बताकर उनसे मनमाना कर वसूल करते है। इससे ट्रक चालक बुरी तरह से परेशान है। ट्रक चालकों ने बताया कि कर्मचारियाें को वाहन सारे कागजात दिखाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं टोल कर्मचारी मारपीट पर भी अमादा रहते है। वही इस प्रकार टोल प्लाजा पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। रविवार को टोल प्लाजा में जामनगर से कलकत्ता जा रहे ट्रक नंबर पीबी 11 बीएफ 8197, पीबी 11 बीएफ 8297 तथा पीबी 11 ए क्यू 8823 के चालक बलवीर सिंह, मेजर सिंह, परलोक सिंह आदि ने ओवर लेाडिंग पर्ची काटे जाने व अवैध वसूली को लेकर विरोध किया। चालकों ने बताया कि सारे कागज दिखाने के बाद भी ओवरलोड पर्ची काट दी। टोल प्लाजा के उप प्रबंधक जगत सिंह ने टोल पर बने धर्मकांटा पर वजन कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों की ओवर लोड रसीद ही कटनी चाहिए। किंतु प्रेशर में यह लोग कम टैक्स की रसीद कटवा लेते हैं। वहीं टोल पर वजन किए जाने पर चालकों द्वारा बताया गया वजन सही निकाला। वहीं उप प्रबंधक जगत सिंह इसी बीच किसी काम का बहाना बनाकर निकल गए। संवाददाता के अनुसार उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिस की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।
विज्ञापन