{"_id":"697a01e07c5381d42d09d1ea","slug":"illegal-hoardings-removed-from-electric-poles-and-sign-boards-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1408536-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली के खंभों व सांकेतिक बोर्डों से हटाईं अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली के खंभों व सांकेतिक बोर्डों से हटाईं अवैध होर्डिंग
Wed, 28 Jan 2026 06:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अवैध बैनर-होर्डिंग के खिलाफ बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर पंचायत की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बिजली के खंभों और लोक निर्माण विभाग के सांकेतिक बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को उखाड़ फेंका। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
नगर पंचायत की टीम बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और जरूरी उपकरणों के साथ सड़कों पर उतरी। टीम ने कस्बे के भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड, बेला रोड और अछल्दा रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बिजली के खंभों पर लटक रहे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनरों को हटाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बिजली के खंभों पर बैनर लगे होने से तकनीकी फॉल्ट और बारिश के समय करंट उतरने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी के बोर्डों पर विज्ञापन चिपका दिए जाने से वाहन चालकों को रास्ता खोजने और दूरी का पता लगाने में परेशानी हो रही थी, इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि भविष्य में बिजली के पोल या सरकारी बोर्डों पर विज्ञापन पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।