फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   I left SP for country's interest: Aparna Yadav

मैंने देशहित के लिए छोड़ी सपा : अपर्णा यादव

Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
I left SP for country's interest: Aparna Yadav
औरैया : मंच पर भाषण देतीं अपर्णा यादव। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। चुनाव से पहले योगीजी को मठ भेजने वालाें की हार के बाद बोलती बंद हो गई। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी। मठ भेजने की बात करने वाले अब प्रदेश में कोई भी गड़बड़ी करते है तो उन पर लट्ठ बजेगा। यह बात सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कही। वह भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बेला रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

बिधूना के रामलीला मैदान में भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने देश हित के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ी है। जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी और नसों में खून बहेगा तब तक देश के हित के लिए खड़ी रहूंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र हमेशा देश के लिए सोचतें है। इस कारण हमने एक संकल्प देश के लिया है। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का सपना योगी सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। मुख्यमंत्री योगी ने अपराधी को अपराधी की निगाह से देखा और उसे सजा दिलाई। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पा सकें, इसलिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस), जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्वं सांसद रघुराज शाक्य दिनेश वर्मां, अनिल शुक्ला, रामपाल सिंह भदौरिया, योगेश मिश्रा, कल्पना गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चां मंजू सिंह चौहान, कंचन श्रीवास्तव व सुधा चौहान आदि ने मुख्य अतिथि अपर्णा यादव को माला पहनाकर सम्मान किया।

औरैया : माला पहने सांसद सुब्रत पाठक व साथ में अर्पण यादव। संवाद

औरैया : माला पहने सांसद सुब्रत पाठक व साथ में अर्पण यादव। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed