फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband dies in in-laws, report on four including wife

Auraiya News: ससुराल में पति की मौत, पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 17 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in in-laws, report on four including wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली अपनी ससुराल आए युवक शुक्रवार रात मौत हो गई। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस बुलाई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत चार नामजद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के लालपुर कंचौसी निवासी सोबरन नाथ (35) पुत्र राजाराम नाथ का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली स्थित ससुराल में शनिवार तड़के चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने मृतक के घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सोबरन की मौत की जानकारी पर भाई बबलू नाथ व अन्य परिजन पहुंचे। युवक की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल से फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई बबलू ने पुलिस को बताया कि सोबरन नाथ की पत्नी नीलम पिछले एक माह से बच्चों के साथ ससुराल में थी। शुक्रवार को सोबरन नाथ, पत्नी व बच्चों को लेने आया था। उसने ससुरीलीजनों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग तीन बजे ससुराल के पड़ोस में रहने वालों का उसके पास फोन आया। जिस पर उसने भाई की हत्या करने की जानकारी दी। इस पर जब वह अपने परिवारीजनाें के साथ भाई के ससुराल पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था, गले में फंदे का निशान भी था। बताया कि पुलिस के पहुंचने पर ससुरालीजन भाग गए।

कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर पत्नी नीलम, उसके भाई राजकुमार उर्फ छोटा, सास शीला, चचिया ससुर हरिनाथ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed