फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hundred percent nomination

शत-प्रतिशत नामांकन को बेसिक शिक्षा विभाग ने कसी कमर

Fri, 21 Jun 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hundred percent nomination
शत-प्रतिशत नामांकन को बेसिक शिक्षा विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन

कक्षा एक में 8880 व कक्षा छह में 5278 बच्चों के हो चुके प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला दिलाने के लिए बीएसए ने अनूठी पहल शुरू की है। गुरुवार को बीेएसए ने ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम उसरारी व प्रतापपुर में डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क किया। शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालय अथवा मान्यता प्रावप्त विद्यालयों में कराने की अपील की।

बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने ब्लॉक भाग्यनगर के ग्राम उसरारी में घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों के दाखिले के संबंध में जानकारी ली और अमान्य विद्यालयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिन बच्चों के अभी तक दाखिले नहीं हुए हैं, उनका दाखिला कराने की अपील की। इसके बाद बीएसए ने उसरारी में भी अभिभावकों से संपर्क किया। बीएसए ने कहा कि इस अभियान का मकसद है कि जिन बच्चों ने अभी दाखिला नहीं लिया है अथवा अमान्य विद्यालयों में दाखिला लिए हुए हैं, उनका प्रवेश परिषदीय विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही हो। 2019-20 में कक्षा एक में 8880 व कक्षा 6 में 6278 बच्चों का दाखिला हो चुका है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से अपने-अपने तैनाती वालों स्कूलों के गांवों में डोर-डोर टू डोर संपर्क कर प्रवेश से वंचित छात्रों को एक जुलाई तक प्रत्येक दशा में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इसमें सभी शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बीएसए से प्रयासों की सराहना की। कहा कि वह स्वयं गांव में भ्रमण कर प्रवेश से वंचित छात्रों को स्कूलों में दाखिले कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed