फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   How to speed up government wheat procurement, purchasing centers remain closed on Sundays

Auraiya News: कैसे मिले सरकारी गेहूं खरीद को रफ्तार, रविवार को बंद रहते क्रय केंद्र

Sun, 26 May 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
How to speed up government wheat procurement, purchasing centers remain closed on Sundays
औरैया। सरकारी आदेशों को महज कागजों में ही समेटा जा रहा है। अधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना हो रही हैं। जिले में स्थापित 66 क्रय केंद्रों को डीएम के आदेश पर रविवार अवकाश के दिन भी खोले रखा जाना था, लेकिन फरमान जारी होने के बाद भी क्रय केंद्रों पर प्रभारी नदारद रहे। बतां दें कि शासन स्तर से जिले को 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद को लक्ष्य दिया गया है। 15 जून को इस वर्ष की खरीद समाप्त होनी है। इसके करीब पहुंचने के लिए डीएम ने रविवार अवकाश को भी खरीद कराए जाने की व्यवस्था अपनाने के लिए कहा था। सब कुछ कागजों तक ही सीमित है। रविवार को कुछ क्रय केंद्रों पर ताला जड़ा मिला। न यहां किसान थे, और न ही प्रभारी। विपणन विभाग के अधिकारी भी इस ओर कहीं न कहीं अनदेखी कर रहे हैं। यही वजह है कि क्रय केंद्र सन्नाटे में है। किसानों से संपर्क, गिरते बाजार के भाव के बीच सरकारी खरीद को रफ्तार देने की मंशा कुछ खास नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

-------------------
प्रभारी बीमार, केंद्र पर ताला
सीन-1)
फोटो-26एयूआरपी06- कुदरकोट साधन सहकारी समिति पर बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र पर जड़ा ताला। संवाद
कुदरकोट में साधन सहकारी समिति पर रविवार को 11 बजे के करीब ताला जड़ा मिला। यहां न ही किसान मिले और न ही केंद्र प्रभारी। मोबाइल फोन से संपर्क करने पर केंद्र प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि वह बीमार हैं। दवा लेने के लिए बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन

-------------------
केंद्र पर ताला, प्रभारी बोले काम से बाहर आया
सीन-2)
फोटो-26एयूआरपी07- वहैवा गेहूं खरीद केंद्र पर लगा ताला व दीवार पर लगा गेहूं खरीद की जानकारी देता बैनर। संवाद
वहैवा के शराय शीश ग्राम में राजकीय गेंहू खरीद केंद्र पर रविवार दोपहर 12 ताला लगा मिला। आसपड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि यहां केंद्र बहुत कम खुला है। वहीं सचिव सुभाष चंद्र ने बताया बैलेंस शीट बनवाने के लिए बाहर आया हूं। इसलिए केंद्र बंद हैं। अब तक 857 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
अक्सर बंद रहता खरीद केंद्र बी-पेक्स
सीन-3)
फोटो-26एयूआरपी08- सराय प्रथम बिधूना में गेहूं खरीद केंद्र के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
बिधूना के सराय प्रथम गांव में बने बी-पेक्स के नाम से संचालित गेहूं खरीद केंद्र दोपहर 12ः24 बजे के करीब बंद मिला। केंद्र प्रभारी लोकपति त्रिपाठी नहीं मिले। केंद्र पर कोई कांटा आदि भी नहीं लगा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र कुछ देर के ही कभी कभार खुलता है। अक्सर बंद रहता है। केंद्र प्रभारी लोकपति से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला।
------------------
केंद्र खुला, प्रभारी नदारद
सीन-4)
फोटो-26एयूआरपी09- उपमंडी समिति बिधूना में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
उप मंडी समिति बिधूना में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र 12ः33 बजे खुला मिला। ऑफिस की कुर्सी खाली पड़ी मिली। केंद्र पर प्रभारी के रूम के गेट खुला था। पर केंद्र प्रभारी नहीं मिले। केंद्र पर एक भी किसान नहीं मिला। केंद्र प्रभारी राम नरायण ने बताया केंद्र खोला गया है। किसान गेहूं केंद्र पर नहीं ला रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

--------------------
गेहूं खरीद का यह अंतिम दौर चल रहा है। किसानों से संपर्क गहनता से करते हुए किसी तरह अंतिम दौर में कुछ हद तक खरीद करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे है। आढ़त पर भाव ज्यादा होने की वजह से सरकारी क्रय केंद्रों से किनारा कर रहे हैं।

बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed