फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   From 'Chhaya' to 'Nirodh': Steps taken towards family planning.

Auraiya News: छाया से निरोध तक, परिवार नियोजन की ओर बढ़े कदम

Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
From 'Chhaya' to 'Nirodh': Steps taken towards family planning.
औरैया। जनपद में अनचाहे गर्भ और बच्चों के बीच सुरक्षित समय अंतराल को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। अस्पतालों और एएनएम के तालमेल से परिवार नियोजन की व्यवस्था हर घर तक पहुंच है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह के आंकड़ों से अंतरा इंजेक्शन और छाया गोलियों का प्रयोग बढ़ने का पता चला है।
विज्ञापन

विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट जारी की। अगस्त माह में एक पुरुष और 42 महिलाओं ने नसबंदी का विकल्प चुना। अस्थायी साधनों के प्रयोग में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। 3,875 आईयूसीडी और 3,188 पीपीआईयूसीडी लगाई गईं। 3,090 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन दिए गए। छाया साप्ताहिक गोली के 14,140 नियमित उपयोगकर्ता दर्ज हुए। गर्भनिरोधक साधनों में निरोध की मांग सबसे अधिक रही, जिसके तहत 60,191 निशुल्क वितरित किए गए। कुल 2,13,651 गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

14,329 ओरल पिल्स और 11,351 इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स भी निशुल्क बांटे गए। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि बिधूना और अजीतमल ब्लॉक में सर्वाधिक वितरण हुआ। विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर अस्पतालों में परामर्श शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में दंपतियों को उनकी पसंद के साधन उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed