फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power outages due to storms and rain; hundreds of villages left desperate for water.

Auraiya News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, पानी को तरसे सैकड़ों गांव

Fri, 25 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Power outages due to storms and rain; hundreds of villages left desperate for water.
औरैया। जिले में आंधी और लगातार बारिश से शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। हाईटेंशन और 33 केवी लाइनों में ब्रेकडाउन व फॉल्ट आने से बिजली ठप हो गई। अजीतमल, अटसू, एरवाकटरा और रुरुगंज क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों व कस्बों में देर शाम तक बिजली नहीं आई। लोगों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ा, वहीं घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

अजीतमल सबस्टेशन की हाईटेंशन लाइन बृहस्पतिवार रात 3:45 बजे ब्रेकडाउन हुई। सुबह 9:25 बजे देवकली लाइन भी ठप हो गई। इससे बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत के 15 वार्डों और 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बारिश से फॉल्ट तलाशने में समय लग रहा है। कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अटसू उपकेंद्र पर सुबह छह बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई अमित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट ढूंढने में दिक्कत हुई। एरवाकटरा उपकेंद्र के तीन फीडर दोपहर 12 बजे से बंद रहे, जिससे 60 गांवों में आपूर्ति बाधित रही। दिबियापुर में औरैया रोड पर आंधी से पोल क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे ककराही बाजार फीडर बाधित रहा। रुरुगंज क्षेत्र के 20 गांवों में बृहस्पतिवार रात से गुल बिजली को लाइनमैनों रामजीत, प्रवीण और शिवम ने बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही बिजली गायब है। सुबह का समय ही जलापूर्ति का होता है। बिजली न आने के कारण गांव में पानी की सप्लाई ठप हो गई, इससे घरों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। - जसवंत राजपूत, मोहद्दीनपुर

सुबह से बिजली बाधित रहने के कारण पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। दिन में रखा हुआ एक दिन पुराना पानी पीना पड़ा। सुबह नहाने-धोने में जो पानी इस्तेमाल हुआ उसके बाद टंकियां खाली हो गईं। घरों के इनवर्टर भी अब बंद हो गए। - जितेंद्र सिंह, सेउपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed