{"_id":"63f7b6fccad4701e310abf94","slug":"household-items-stolen-from-farm-house-auraiya-news-c-12-1-93957-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत में बने मकान से घरेलू सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत में बने मकान से घरेलू सामान चोरी
Fri, 24 Feb 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सोनासी में खेत पर बने मकान के गेट का कुंडा काटकर चोर घरेलू सामान व कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
सोनासी निवासी भुवनेश मिश्रा पत्नी व बच्चों के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसने गृहस्थी का सामान गांव के बाहर खेत में बने मकान में रखकर ताला लगा दिया था। बुधवार रात को गेट का कुंडा काटकर चोर घर में घुस गए। वहां से बर्तन, पंखा, दो गैस सिलिंडर व कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर गए किसानों ने मकान का गेट खुला देख तो घटना की जानकारी भुवनेश के भाई देवेश, मां रामदुलारी व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।