{"_id":"5f29b26b8ebc3e41045487af","slug":"hot-spot-auraiya-news-knp575076580","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा बाजार सील, घरों से न निकलने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा बाजार सील, घरों से न निकलने की हिदायत
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रविवार को 14 पॉजिटिव मिलने के बाद उसी दिन लोहा बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के नाते व्यापारियों की मांग पर एक दिन के लिए बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी। मंगलवार को बाजार फिर से सील कर दिया गया। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना वजह घर से बाहर न घूमें। कोविड नियमों का पालन करें। वहीं, व्यापारियों में बाजार सील करने से आक्रोश है।
लोहा बाजार में एक परिवार ही परिवार के 11 सदस्य समेत 14 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते प्रशासन ने रविवार को बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया था। लोगों के अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से व्यापारियों की मांग पर एक दिन के लिए दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। मंगलवार को फिर से लोहा बाजार को सील कर दिया गया।
बाजार बंद होने की सूचना मिलने के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि तीन माह लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद रहा। अनलॉक-वन के बाद कुछ राहत मिली। इसी बीच काली मंदिर के पास एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 21 दिन हॉटस्पॉट रहा। इसके बाद अब फिर से बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इतने दिनों से कारोबार ठप होने से अब आर्थिक दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। परिवार का गुजर बसर मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों ने दुकानें खुलवाने की गुहार लगाई है।