{"_id":"60845a538ebc3e83fa549da6","slug":"hospital-teekakaran-auraiya-corona-auraiya-auraiya-news-knp6252204130","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शनिवार को जारी रहा, लेकिन सेंटरों पर लाभार्थियों भीड़ नहीं देखने को मिली। शनिवार को सबसे कम लाभार्थियों की संख्या देखने को मिली।
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को 350 लाभार्थियों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण कराया। जिसमें 189 लाभार्थियों ने पहली और 161 ने दूसरी डोज लगवाई। बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में 47 सेंटर तय किए गए हैं। 25 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान शून्य रहा।
बताया कि लॉकडाउन के चलते टीकाकरण कराने वालों की संख्या कम देखने को मिली है। बता दें कि अप्रैल में एक लाख 12 हजार 800 लाभार्थियों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण को लेकर लोगों में बरती जा रही लापरवाही के चलते लक्ष्य पूरा होता फिलहाल नहीं दिख रहा है।