फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hospital,corona,auraiya,positive

संक्रमितों का उपचार करने वाले 60 फीसदी पॉजिटिव

Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
hospital,corona,auraiya,positive
औरैया। जिले के एकमात्र कोविड केयर सेंटर एल-टू में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनका उपचार करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों में 60 फीसदी संक्रमित हो चुके हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया। इधर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने और मरीजों की संख्या बढ़ने से दिक्कतें बढ़तीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कर्मचारियों की कमी 24 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। मरीजों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होगी।
चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल परिसर में कोविड केयर सेंटर एल-टू संचालित है। मरीजों के यहां 100 बेड हैं। रविवार की दोपहर तक यहां भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 62 बताई गई है।
विज्ञापन

कुछ मरीजों के ठीक होने की जानकारी मिली है। यहां भर्ती मरीजों का परीक्षण, देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लगा स्टाफ धीरे-धीरे संक्रमित हो रहा है। एल-टू अस्पताल के सूत्र बताते हैं कि यहां पर लगाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों में चिकित्सक समेत 60 फीसदी (लगभग 16 लोग) स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है। उन्हें होम आइलोसशन में रखा गया है। शेष 40 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों से मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। इनमें चिकित्सक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-टू अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत के साथ-साथ ही उनकी बेहतर देखभाल की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से उनकी जान जा सकती है। मरीजों की हालत को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मी अपने दुखों को भूलकर मरीजों की देखभाल में लगे हैं।
शनिवार की देरशाम निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सुनील कुमार वर्मा और सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने संक्रमितों मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी देखभाल में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव होने पर स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की। डीएम ने शनिवार की शाम संक्रमितों की सूची मांगी है। साथ ही स्टाफ बढ़ाए जाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
इनसेट...
इन कर्मचारियों की हो रही मांग
कोविड केयर सेंटर में तीन पालियों में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाईं जा रहीं हैं। पहले एक पाली में एक चिकित्सक की तैनाती थी। मरीजों के बढ़ने पर चिकित्सकों की संख्या दो और स्टाफ भी दो गुना किया गया है। मरीजों की संख्या और बढ़ने पर हर पाली में छह-छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई है। जिससे सभी मरीजों का ठीक तरह से उपचार किया जा सके।

वर्जन...
इस समय जिले में ओपीडी बंद है। अन्य अस्पतालों से चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की यहां ड्यूटी लगाने की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। जल्द ही यह समस्या दूर होगी। -डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed