फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Homeowners caught the thief who entered the house, the villagers beat him

घर में घुसे चोर को गृहस्वामियों ने पकड़ा, ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 21 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Homeowners caught the thief who entered the house, the villagers beat him
फफूंद। क्षेत्र के जुआ गांव स्थित एक घर में घुसे चोर को गृहस्वामियों ने पकड़ लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर की पिटाई की तो उसने अपने साथी का नाम बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले गई।
विज्ञापन

जुआ गांव निवासी गंधर्ब सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर छत के रास्ते घर में घुस आया।
चोर बरामदे में सो रही पत्नी पुष्पा देवी का मोबाइल व बेटे लल्ला की शर्ट की जेब में रखे 740 रुपये चोरी करने के बाद कमरे की कुंडी खोलने लगा। आवाज से बेटे की नींद खुली तो उसने चोर को देखकर शोर मचाया। भागने के दौरान चोर सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया।
विज्ञापन

इस पर परिजनों व शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद चोर व उसके साथी को थाने ले गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर रोरू जताया। फफूंद थाने के अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम योगेश व अरविंद बताए है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed