{"_id":"648f4859bb5f485500072d46","slug":"home-guard-filed-a-case-against-two-including-the-constable-auraiya-news-c-12-1-292772-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होमगार्ड ने कांस्टेबल समेत दो पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होमगार्ड ने कांस्टेबल समेत दो पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
फालोअप..
-यूपी-112 बाइक पर ड्यूटी के दौरान पांच जून को हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौराहे पर पांच जून की दोपहर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल व अन्य कर्मी ने होमगार्ड को पीटते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। उपचार बाद शनिवार को सदर कोतवाली पहुंचे पीड़ित होमगार्ड ने पुलिस को तहरीर दी।
होमगार्ड हरगोविंद सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पांच जून को वह यूपी-112 बाइक पर ड्यूटी पर था। एक दिन पहले कांस्टेबल संत कुमार ने उस पर अकेले ड्यूटी करने का दबाव बनाया था। मना करने पर वह रंजिश मानने लगा था। इसी वजह से उसने दूसरे होमगार्ड शिशु पाल के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटते हुए उस पर जानलेवा हमला किया था। जिला अस्पताल में उपचार बाद उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कांस्टेबल संत कुमार व होमगार्ड शिशुपाल के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। ऑटो-बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल भरथना। कोतवाली क्षेत्र के बकेवर-भरथना मार्ग स्थित सेंगर नदी पुल के पास रविवार सुबह छह बजे ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो में सवार हरिश्चन्द्र शर्मा (58) निवासी गणेश मिल कॉलोनी भरथना समेत बाइक पर चार सवार कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना निवासी कन्हैया,विकास,आकाश व राजेश कुमार घायल हो गए। हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। (संवाद)