{"_id":"6a722ba856aa616f1700699b","slug":"high-tension-line-snapped-due-to-a-falling-tree-power-out-in-two-dozen-villages-for-nine-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149304-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ गिरने से टूटी हाईटेंशन लाइन, दो दर्जन गांवों में नौ घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ गिरने से टूटी हाईटेंशन लाइन, दो दर्जन गांवों में नौ घंटे से बिजली गुल
Tue, 04 Aug 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। नंदूपुर पावर हाउस से संचालित 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर मंगलवार तड़के एक पेड़ गिर जाने से बड़ा ब्रेकडाउन हो गया। इससे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। तड़के सुबह 3:30 बजे हुए इस हादसे के बाद दोपहर तक सप्लाई बहाल न होने से ग्रामीणों को गर्मी और उमस में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तेहराजपुर गांव के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन पर एक भारी पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे आ गिरे, इससे पूरी सप्लाई ठप हो गई। ब्रेकडाउन के चलते नलहूपुर, तेहराजपुर, मोहम्मदाबाद, देवरिया सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली गुल होने से गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
कनिष्ठ अभियंता अनुज पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन जय सिंह के साथ विद्युत विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। पेड़ को हटाकर टूटे तारों को जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।