{"_id":"d6a0e9f799aa1fcc5c85e49f706c8786","slug":"high-court-of-justice-welcomed-by-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का वकीलों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का वकीलों ने किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एएच खान का न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
देवकली मंदिर के निकट पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में न्यायमूर्ति ने वकीलों का आह्वान किया कि वह वादकारियों के हितों का ध्यान रखते हुए त्वरित न्याय दिलाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बार-बेंच के संबंधों को मधुर रखकर कर्तव्य व निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
लगभग पांच वर्ष पूर्व जनपद न्यायाधीश रहे एएच खान शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्र्ति के रुप में अलीगढ़ जाते समय औरैया पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में रुके। गेस्ट हाउस पर डीवीए अध्यक्ष सुनील दुबे, पूर्व डीबीए उपाध्यक्ष महावीर शर्मा, डीजीसी अरुण चतुर्वेदी ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ने जिला जज पर रहने के समय की स्मृतियों को याद करते हुए वकीलों से मिले सहयोग को सराहा।
इससे पूर्व जिले की सीमा पर जनपद न्यायाधीश धर्म विजय सिंह, एडीजे महफूज अली, सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव आदि अधिकारियों ने आगवानी की। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दुबे, रमेश चंद्र मिश्रा आदि ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया व जिला जजी पधारने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन