फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heat is not decreasing, temperature 46.8 degrees Celsius

Auraiya News: कम नहीं हो रही गर्मी, तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस

Wed, 29 May 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heat is not decreasing, temperature 46.8 degrees Celsius
औरैया। इन दिनों जिलेभर में गर्मी का कहर बरपा रही है। पिछले चार दिनों से चल रही लू ने लोगों को बेहाल किए हुए है। बुधवार को पारा तेजी से बढ़ा और 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, इसी बीच शाम को अचानक से शुरू हुई आंधी और उसके बाद हुई हल्की बारिश ने लोगों को खासी राहत दी।
विज्ञापन


इस बार मई में पड़ रही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिए है। लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों से गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। गर्मी से हाल-फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन-रात काटना लोगों को मुश्किल हो रहा है। गर्मी के सितम के चलते शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी परेशान है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

वहीं हवाओं की औसत गति 4.8 किलो मीटर प्रति घंटा उत्तर-पश्चिम की ओर रही। मौसम में आर्द्रता 20 से 38 प्रतिशत तक देखने को मिली है। बुधवार की सुबह हल्के बादल देखने को मिले। लेकिन तेज धूप ने लोगों के शरीर को झुलसाया। जिसके चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली 24 तारीख से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और नया रिकार्ड बना रहा है। बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी रहेगी। इस तरह का मौसम आगे भी देखने को मिलेगा। हालांकि देर शाम अचानक से आसमान में घिरे बादलों ने लोगों को दिन भर की भीषण गर्मी से काफी राहत दी। वहीं आंधी के बाद हुई हल्की बारिश ने भी लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed