फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,up news,auraiya news,auraiya

जेडी ने अस्पतालों का किया निरीक्षण, खामियों पर भड़के

Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
health,up news,auraiya news,auraiya
औरैया। जिले में संक्रामक रोग के तेजी से फैलने पर मंगलवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पतालों की व्यवस्था परखी। कई जगहों पर वार्ड में गंदगी व मरीज को समय से जांच व दवाइयां न मिलने पर अधिकारियों की फटकार लगाई। साथ ही खामियों को दूर कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमित सिंह ने शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल, सीएचसी अयाना व अजीतमल सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान 50 शैया अस्पताल में डेंगू वार्ड बंद होने पर नाराजगी जताई। भर्ती किए गए मरीजों के बारे में जानकारी की तो वहां मौजूद स्टाफ एक-दूसरे की ओर देखने लगा।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीजों की समय से जांच हो इसके लिए पर्याप्त संसाधन रखने की बात कही। इसके बाद वह अयाना व अजीतमल सीएचसी पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने क्षेत्र से आने वाले संक्रामक रोग के मरीजों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ.मनोज कुमार, डॉ.सरफराज अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed