फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

22 डॉक्टर मिले, जिला अस्पताल खाली

Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। दो महीने के अंदर 22 डॉक्टरों को जिले की सीएचसी, पीएचसी में तैनाती मिली है। इसके बाद भी जिले में डॉक्टरों का टोटा बना हुआ है। सौ शय्या जिला अस्पताल का हाल यह है कि तीन डॉक्टरों के सहारे काम चल रहा है।
विज्ञापन

सौ शय्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। यहां चिकित्सों के कुल 34 पदों के सापेक्ष सीएमएस के अतिरिक्त तीन डॉक्टरों की तैनाती है। जिले के एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कानपुर देहात में कर दी गई है। यहां ना ही कोई गायनकोलॉजिस्ट और ना ही जनरल सर्जन उपलब्ध है।
विज्ञापन

ईएमओ न होने के कारण कोविड-19 के तहत अनलॉक-1 के बाद इमरजेंसी सेवा चालू करना भी संभव नहीं होगा। वहीं, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन समय से अब तक 22 डॉक्टर तैनाती के लिए आ चुके हैं। इन्हें सीएचसी पीएचसी में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डॉक्टरों की हुई तैनाती
डॉ. गौरव कुमार, डॉ. शशांक सचान, डॉ. पुष्पेंद्र सागर, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अर्पित द्विवेदी, डॉ. सौरभ सचान, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शिखा राजपूत, डॉ. निधि आर्य, डॉ. पंकज सविता, डॉ. उत्कर्ष सरकार, डॉ. अपूर्वी पोरवाल, डॉ. अंशु कुशवाहा, डॉ. रिनी सिंह, डॉ. सौरभ कुमार व डॉ. प्रिंस अमन को सीएचसी अछल्दा, सहार, दिबियापुर, अयाना, बिधूना, अजीतमल में व उनके आसपास में तैनात किया गया है। डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. अविचल पांडेय, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. मीनाक्षी पुष्कर, डॉ. स्वास्तिका शर्मा, डॉ. निशा वर्मा को पीएचसी में तैनात किया है। डॉ. रश्मि गौतम ने पीजी की पढ़ाई करने के लिए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed