फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health and wellness centers remained closed for six months, rural health services stalled

Auraiya News: छह माह से बंद पड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Sun, 09 Jun 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Health and wellness centers remained closed for six months, rural health services stalled
औरैया। बिधूना क्षेत्र में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीएचओ की तैनाती के अभाव में पिछले छह माह से बंद पड़े हैं। यहां ताला लटके हुए है। ऐसे में मरीजों को बिधूना सीएचसी पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की समाप्ति के बाद अब इन सेंटरों के दिन बहुर सकते हैं।
विज्ञापन

बिधूना सीएचसी के अंर्तगत 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। जिनमें से महू, पुर्वा मुले, सिरयावा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफीसर) की तैनाती नहीं हो सकी है। पिछले छह माह से यहां सीएचओ के पद रिक्त हैं। ऐसे में इन केंद्रों पर ताला लटके हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। मरीजों को महू, सिरयावा व पुर्वा मुले के वांशिदों को बिधूना इलाज के लिए जाना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लिए ये सेंटर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में काफी राहत देते हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस समस्या पर नजर नहीं पहुंच पा रही है। वहीं अब लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता भी समाप्त हो गई है। पूरे मामले को लेकर बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि महू, पुर्वा मुले व सिरयावा के सीएचओ त्यागपत्र देकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पद रिक्त पड़े है। सीएमओ को पत्राचार करते हुए सीएचओ की नियुक्त के लिए बराबर अवगत कराया जा रहा है। आचार सहिंता खत्म हुई है। अब जल्द से जल्द सीएचओ की तैनाती होने की संभावना है। इससे सेंटरों को चालू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed