फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hangama in sahar 3 seat counting

सहार तृतीय पर 44 घंटे बाद आ सका परिणाम

Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hangama in sahar 3 seat counting
सहार (औरैया)। सहार ब्लॉक की तृतीय जिला पंचायत सीट पर करीब 44 घंटे बाद चुनाव परिणाम आ सका। एआरओ द्वारा 19 बूथों का परिणाम आरओ को न दिए जाने से दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। डीएम और एसपी के पहुंचने के बाद लिस्ट के मिलान के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी रूबी यादव को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

सहार तृतीय पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना रविवार सुबह दस बजे से शुरू हुई जो तीन मई की रात आठ बजे तक चली। इस दौरान एआरओ ने आरओ प्रेम सिंह को 19 बूथों का परिणाम नहीं दिया। जिससे सपा समर्थित प्रत्याशी रूबी यादव व निर्दलीय प्रत्याशी टीटू भदौरिया के समर्थकों में कहासुनी शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को हटाया। जानकारी होने पर डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, एडीशनल एसपी शिशुपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के सामने बूथों में गिनती की गई लिस्टों का मिलान कराया गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सपा समर्थित प्रत्याशी रूबी यादव को विजयी घोषित किया गया। रूबी को 7910 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी क्रांति कुमार उर्फ टीटू भदौरिया को 7300 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed