फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Half of the city's electricity stalled for five hours due to transformer repair

Auraiya News: ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते पांच घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली

Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Half of the city's electricity stalled for five hours due to transformer repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते मंगलवार को पांच घंटे तक दो फीडरों के करीब 20 मोहल्लों के 15 हजार उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा। दोपहर 12 बजे से हुई कटौती शाम को पांच बजे के करीब बहाल हो सकी। इस बीच बारिश होने से कई जगह फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था फिर से चरमरा गई। देर शाम तक बिजली ट्रिप करती रही।
यमुना रोड स्थित एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से शहर के चार फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले कई दिनों से इन ट्रांसफार्मरों में एक ट्रांसफार्मर से धुंआ उठ रहा था। गर्मी के चलते लोड बढ़ने पर फाल्ट की समस्या भी हो रही थी। समस्या बढ़ती इससे पहले मंगलवार दोपहर 12 बजे मरम्मत का काम शुरू किया। जिसके चलते एक नंबर व चार नंबर फीडर से जुड़े रुहाई, ठठराई, सत्तेश्वर, बनारसीदास, तकिया, आर्यनगर, ब्रह्मनगर, ओमनगर, बघाकटरा, विधिचंद्र समेत करीब 20 मोहल्लों की 12 बजे आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

चार घंटे से अधिक तक मरम्मत का काम चलने के बाद शाम पांच बजे के करीब ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच शुरू हुई बारिश से कई जगह फाल्ट हो गया। इससे शाम छह बजे तक बिजली ट्रिप करती रही। बिजली न आने से लोग गर्मी में परेशान दिखे। इनवर्टर भी बंद हो गए। पंखा, कूलर बंद होने और उमस बढ़ने से खासकर छोटे-छोटे बच्चों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती से किसान परेशान
ऐरवाकटरा। पिछले एक माह से लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई के अभाव में किसानों की धान और बाजरे की फसल चौपट हो रही है। ऐरवाकटरा बिजली केंद्र से जुड़े गांव के लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन 33केवी लाइन में फाल्ट होने से ब्रेकडाउन हो रहा है। एसडीओ बिधूना राजेश कुमार ने बताया कि ग्रिड से हो रही रोस्टिंग के कारण ऐरवाकटरा बिजली उपकेंद्र पर सप्लाई कम मिल पा रही है और ओवरलोड की समस्या के कारण भी समस्या है।


10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में ओवरलोड होने के चलते कई दिनों से धुंआ उठ रहा था। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ी खराबी आ सकती थी। ऐसे में समय रहते ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम करा लिया गया। इससे अब ट्रांसफार्मर की समस्या दूर हो गई है। - सुभाष चंद्र यादव, अवर अभियंता, सदर बिजली विभाग, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article