फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hacked phone directory of petrol pump businessman and contractor and demanded money

Auraiya News: पेट्रोल पंप व्यवसायी और ठेकेदार की फोन डायरेक्टरी हैक कर मांगे रुपये

Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hacked phone directory of petrol pump businessman and contractor and demanded money
दिबियापुर। साइबर अपराधियों ने नगर के एक पैट्रोल पंप व्यवसायी और एक ठेकेदार की फोन डायरेक्टरी हैक कर ली। इसके बाद नए व्हाट्स एप नंबरों पर पीड़ितों की फोटो एवं स्टेटस पर पीड़ितों का नाम लिखकर फोन डायरेक्टरी में मौजूद परिचितों एवं रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबरों पर संदेश भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पैट्रोल पंप व्यवसायी औरैया रोड निवासी संजय शुक्ला उर्फ भग्गू की फोटो लगे एवं स्टेटस पर संजय शुक्ला नाम लिखे एक व्हाट्सएप नंबर से उनके परिचितों के व्हाट्स नंबर पर संदेश आने शुरू हो गए। साइबर अपराधियों द्वारा जरूरत होने का हवाला देकर लोगों से पांच से 20 हजार रुपयों की डिमांड की जा रही है। नए नंबर से संदेश आने पर लोगों को शक हुआ और लोगों ने सीधे भग्गू शुक्ला को फोन मिलाकर जानकारी की। तब भग्गू को साइबर ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

भग्गू शुक्ला के अनुसार दोपहर से शाम तक लगभग 50 से अधिक लोग उन्हें रुपये मांगने के संदेश आने की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल में की है। बताया कि जिस नए नंबर से संदेश भेजे जा रहे हैं, वह उनका नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैसुंधरा निवासी ठेकेदार हरवीर सिंह यादव ने बताया कि उनकी फोटो लगाकर और व्हाट्सएप स्टेटस पर उनका नाम लिखकर साइबर ठग लोगों से रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। जिस मोबाइल नंबर से रुपयों की डिमांड की जा रही है। वह मोबाइल नंबर उन्होंने कभी इस्तेमाल ही नहीं किया। दोपहर 12 बजे से उनके परिचितों एवं रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल में की है। बताया कि अभी तक एक परिचित महिला ने दो हजार रुपए भेजने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed