फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gunje jaikare , mother in your temple ...

गूंजे जय जयकार, मां तेरे मंदिर में...

Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gunje jaikare , mother in your temple ...

कस्बे के ख्याली दास आश्रम में मां भगवती के जागरण में भक्तों ने जयकारे लगाए। देवी गीतों का भक्तों ने सारी रात आनंद उठाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने लीलाओं का मंचन भी किया।

विज्ञापन



ख्याली दास आश्रम शुक्रवार रात भक्ति रसों में डूबा रहा। राज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी जागरण पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीसी सदस्य गौरव यादव ने मां भगवती की आरती उतारी की। सिंगर राजू तिवारी ने गणेश वंदना से माता के जगराते की शुरुआत की। इसके साथ ही भव्य झांकी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


 
लखनऊ से आए सिंगर आकाश गुप्ता ने माता ज्वाला रानी की एक कथा सुनाई और भजन गायक नरेंद्र चंचल का चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर समूचा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा से आई लेडीज सिंगर नेहा शर्मा ने - गूंजे जय जयकार, मां तेरे मंदिर में, आए हैं जगराता मां के मंदिर में... लंगुरिया मेरी बड़ी होशियार पानी में रेल चलावे..। कन्नौज से आई लेडीज सिंगर पायल राज ने कहा कि ‘ओ बांके बिहारी लाल हम सब दर्शन करने आए हैं की प्रस्तुति दी।



जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी मानवेंद्र पोरवाल, पिंटू मिश्रा, रानू अग्निहोत्री, अन्नू शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, बाबा सत्य प्रकाश शर्मा, संदीप अवस्थी, रजत दुवे, डब्बू शर्मा, सौरभ तिवारी, अवधेश शर्मा, अनुराग तिवारी, कल्लू शर्मा, ऋषभ मिश्रा, शिव नारायण मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed