फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GST blew effigy in protest

जीएसटी के विरोध में फूंका पुतला

Tue, 15 Dec 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 15 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
GST blew effigy in protest
जीएसटी के विरोध में मंगलवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। व्यापारियों का कहना है कि जब तक सरकार जीएसटी कानून में बदलाव नहीं करती वह आंदोलन जारी रखेंगे। पुतला फूंकते समय व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविकांत वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे कारोबारी व व्यापारियों को खत्म करना चाहती है। वह जीएसटी लागू कर व्यापार का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी इस उत्पीडन को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारी विरोधी काम कर रही है, जो भाजपा के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान एवं व्यापारी विरोधी क्रिया कलाप कर रही है। व्यापारी दिन-रात मेहनत कर अपने व्यापार को आगे बढ़ाते हैं, सरकार की व्यापारी विरोधी कार्यशैली से उन्हें गर्त में भेजने का काम कर रही है। पुतला फूंकने वालों में अशोक वर्मा, रामकुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, शैलेंद्र तिवारी, हैप्पी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed