{"_id":"669d55e3f28f55b2530b0912","slug":"grievance-redressal-report-posted-on-prime-minister-portal-problem-remains-the-same-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114611-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगाई, समस्या जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगाई, समस्या जस की तस
विज्ञापन
अजीतमल। अजीतमल बाबरपुर रोडवेज समस्या समिति के सदस्य ने प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लोकल सहित लंबी दूरी की रोजाना हाईवे से गुजरने वाली लगभग 200 बसों को कस्बे के अंदर से निकलने की मांग की थी। हाल यह है कि पोर्टल पर की गई शिकायत पर जिम्मेदारों ने निस्तारित की रिपोर्ट लगा दी गई, जबकि स्थिति जस की तस है।
बता दें कि करोना काल से पहले लोगों के द्वारा चलाए गए आंदोलन के बाद कस्बे के अंदर से करीब 100 बसों का संचालन होने लगा था। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से अधिकारियों की उदासीनता व चालक परिचालकों की मनमर्जी के चलते बसें कस्बा के अंदर से होकर न गुजर कर सीधी हाईवे से होकर गुजरने लगी हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बसों का इंतजार घंटों बैठकर करना पड़ रहा है। वहीं बाद में यात्रियों को हाईवे पर जाकर के बस पकड़नी पड़ती है। इससे दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। समस्या को देखते हुए अजीतमल बाबरपुर रोडवेज समस्या समिति के सदस्य विशाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 60000240130291 दर्ज कराते हुए हाईवे से गुजरने वाली बसों को कस्बा के अंदर से गुजरने के आदेश करने की मांग की थी। इसका निस्तारण करते हुए विशाल गुप्ता को एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया अर्पणा मीनाक्षी की ओर से औरैया डिपो से लोकल संचालित शत प्रतिशत बसों को कस्बा के अंदर होकर गुजरने की बात कही गई है।
विज्ञापन
वहीं रोडवेज बस अड्डे पर रजिस्ट्रर इंट्री कर रहे बाबू के अनुसार रजिस्ट्रर में 18 जुलाई को 14 बस, 19 जुलाई को 19 बसें तथा 20 जुलाई को शाम तक सिर्फ 12 बसें दोनों ओर से गुजरी हैं। इसमें सिर्फ इटावा, कानपुर एवं आगरा जाने वाली बसें रही। वहीं दिल्ली जाने वाली कोई बस कस्बा के अंदर से होकर नहीं गुजरी हैं, जबकि हाईवे से होकर प्रतिदिन करीब 200 बसें गुजरती हैं। जिनमें लंबी दूरी की भी बसे होती हैं। इसकी सुविधा क्षेत्रीय लोगों को नहीं मिल पा रही है।