{"_id":"689a39234c256629f00396e4","slug":"grass-grew-in-the-anganwadi-center-premises-waterlogging-caused-problems-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129953-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उगी घास, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उगी घास, जलभराव से परेशानी
Tue, 12 Aug 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11 एयूआरपी 05 आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उगी घास। संवाद
सहार। ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह के आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में घास-फूस उग आई है। जलनिकासी न होने से जलभराव भी है। इससे बच्चों को आवागमन में दुश्वारी होती है। शिकायत पर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 20 बच्चे पंजीकृत हैं। जलभराव के कारण कई बार यहां जहरीले कीड़े और सांप निकल आते हैं। वहीं, केंद्र के आसपास घास उगी है। इससे खतरा और बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
ग्राम पंचायत सचिव ज्योति सिंह से भी इस संबंध में लिखित शिकायत की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों की पढ़ाई और उनकी सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी और सफाई कार्य शुरू कराने की मांग की है।