{"_id":"655a5ed429f64d72f7084054","slug":"grand-procession-will-start-in-dibiyapur-on-shyam-janmotsav-auraiya-news-c-12-1-knp1074-479858-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: श्याम जन्मोत्सव पर दिबियापुर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: श्याम जन्मोत्सव पर दिबियापुर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। श्याम जन्मोत्सव 23 नवंबर को दिबियापुर में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट द्वारा भव्य निशान शोभा यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित कुमार, महामंत्री पुष्पेंद्र गुप्ता, मंत्री प्रियेश तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 नवंबर को बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव दिबियापुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम के भक्तों द्वारा भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि शोभा यात्रा सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बेला रोड स्थित विवेकानंद डिग्री कॉलेज से शुरू होकर औरैया रोड स्थित होटल शांति पैलेस तक पहुंचेगी। होटल में बाबा खाटू श्याम की भोग आरती होगी। इसके बाद में अपरान्ह तीन बजे से विशाल भंडारा शुरू हो जाएगी। मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा है।
बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए निशुल्क यात्रा 29 को
दिबियापुर। मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट की ओर से 29 नवंबर को बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए निशुल्क बस जाएगी। अध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि इसमें खाटू श्याम के ऐसे भक्तों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। जो बाबा खाटू श्याम में आस्था रखते हैं और खाटू श्याम के दर्शन को जाना भी चाहते हैं। लेकिन रुपयों के अभाव में जा नहीं पा रहे। बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस यात्रा में निशुल्क बस यात्रा के साथ खाना, रहना और दर्शन कराने के इंतजाम किए गए हैं। खाटू श्याम जाने के इच्छुक लोग ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।