फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government lands became vacant, land related disputes settled

Auraiya News: खाली हुईं सरकारी जमीनें, निपटाए गए भूमि संबंधी विवाद

Thu, 08 Aug 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government lands became vacant, land related disputes settled
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर दूसरे गुरुवार को भी तीनों तहसील क्षेत्रों के चिह्नित गांवों में सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने व जमीन संबंधी विवादों को आपसी समझौते के तहत निपटाने का दौर जारी रहा। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मामले निपटाए गए। कई चकरोड़ व नाली खाली हुई। प्रशासन का बुलडोजर इस कवायद में जुटा रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में 19 मामलों को निपटाया गया। सात चकरोड़ों व नालियों को सुरक्षित किया गया। खलियान की जमीन खाली कराई गई। वहीं फफूंद क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर सरैया में एडीएम महेंद्र पाल सिंह और एएसपी दिगंबर कुशवाहा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अभियान चलाकर खलिहान और चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराया। क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में खलिहान की जमीन पर गांव के ही निवासी अनिल कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, मुस्तकीम अली ने ईंट और घूरा डालकर अवैध कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार एसडीएम सदर राकेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी व पंचायत सचिव अंशुल मिश्रा और राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे और खलिहान की जगह की पैमाइश कराई। जिसके बाद जगह पर अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाकर खलिहान की जगह को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने खेतों की चकरोड की भी पैमाइश कराई। खेतों में मिलाए गए चकरोड को भी कब्जे से मुक्त कराया गया। अयाना क्षेत्र में तहसीलदार अजीतमल जीतेश वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को राजस्व टीम ने बीहड़ पट्टी की ग्राम पंचायत धनऊपुर में अभियान चलाया। जिसमें टीम ने चार विवादित जगहों को कब्जा मुक्त करवाया। तहसीलदार जीतेश वर्मा, बीडीओ औरैया बब्बन प्रसाद मौर्य, कानूनगो अरविंद कुमार, अमित कुमार, लेखपाल नीतू, विमलेश मोहन, गिरजेश, अंकित सिंह, विशाल बाबू, सुशील प्रताप, अभिषेक कुमार, अनामिका, पंचायत सचिव अर्पित यादव गुरुवार सुबह टीम के साथ धनऊपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पैमाइश के बाद गाटा संख्या 336, 492 के चकरोड को कब्जा मुक्त करवाया। इसके बाद गाटा संख्या 338 व 181 में ग्राम सभा की जमीन चिन्हित कर ग्राम प्रधान को सौंपी। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक संपदा शुक्ला ने स्कूल की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की थी। मामले में स्कूल की भूमि की पैमाइश के बाद मिले कब्जे को हटवाया गया। इसके अलावा टीम ने दशरथ, मूरत सिंह व प्रदीप आदि में पारिवारिक भूमि के बटवारे के विवाद को आपसी सहमति से निपटाया।

अजीतमल क्षेत्र के ग्राम रतनपुर गड़िया में राजस्व विभाग व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय की जमीन की पैमाइश की गई जिसकी गाटा संख्या 454 पर गांव के लोग अपना कृषि कार्य करते हुए कब्जा किये थे। इस जमीन को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी त्रिवेदी को जमीन का कब्जा सौंपा गया। वहीं गांव के खलिहान की जमीन पर भी लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। जिसे हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed