फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   goshala water cleaned

गोशालाओं में भरा पानी हटवाया, दुरुस्त कराई व्यवस्था

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
goshala water cleaned
अलीपुर गोशाला में पंपिंग सेट से पानी निकालते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। बारिश के बाद जिले की कई गोशालाओं में पानी भरने और गोवंशों के बीमार होने की खबर पर आखिरकार प्रशासन गंभीर हुआ है। शनिवार को खंड विकास अधिकारी ने कई कर्मचारी लगवाकर ब्लाक की तीन गोशालाओं में भरा पानी निकलवा दिया। अन्य गोशालाओं में भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बारिश से बिधूना ब्लाक में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल अलीपुर, भिखरा, डोडापुर के परिसर में जलभराव हो गया था। गोवंश बीमार पड़ रहे थे। भिखरा गोशाला में दो गोवंशों की मौत हो गई थी। बीडीओ को निरीक्षण में किशोरगंज गोशाला में काफी कीचड़ मिला था। मामले को गंभीरता से लेकर बीडीओ ने कर्मचारियों को लगाकर अलीपुर, डोडापुर में भरे पानी को पंपिंग सेट लगवाकर निकलवाया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण गोशालाओं में जलभराव हो गया था। सभी ग्राम प्रधान व सचिवों निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल पानी निकलवाएं। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों को बीमार गोवंशों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। कमियों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed