{"_id":"65d79597b9cf05b214051204","slug":"goods-worth-four-lakhs-including-battery-inverter-crossed-by-lifting-the-shutter-of-the-shop-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108924-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुकान का शटर उठाकर बैटरी-इन्वर्टर समेत चार लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुकान का शटर उठाकर बैटरी-इन्वर्टर समेत चार लाख का माल पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर बुधवार रात चोरों ने एक बैटरी की दुकान का लोहे की रॉड से शटर उठाकर लगभग चार लाख का सामान पार कर दिया। तड़के जब दुकानदार आया तो अंदर गत्तों में बंद रखे बैटरी व इन्वर्टर भी गायब मिले।
बुधवार रात दिबियापुर रोड स्थित एक बैटरी की दुकान को निशाने पर लिया। दुकान मालिक कखावतू निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि उसकी दुकान महिंद्रा एजेंसी के बगल में है। दुकान में बाइक, ट्रैक्टर, कार से लेकर ट्रकों के लिए बैटरी व इन्वर्टर बेचे जाते हैं। रोजाना की तरह बुधवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने रॉड से दुकान का शटर उठाया।
दीपक ने बताया कि ईंटें लगाकर शटर का कुछ हिस्सा खोलकर अंदर रखीं 28 बैटरी व 13 इन्वर्टर चोरी कर लिए। सुबह दुकान पर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। चोरों ने तकरीबन सात लाख रुपये की चपत लगाई है। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मौके पर छह से सात बैटरी होने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
इस तरह से लगभग चार लाख के नुकसाने होने का अंदाजा है। चोरी की घटना की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।