फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train split into two due to opening of coupling, accident averted

Auraiya News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी, हादसा टला

Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Goods train split into two due to opening of coupling, accident averted
कंचौसी(औरैया)। कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बट गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। चालक ने ट्रेन रोक कर कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस बीच पीछे आ रही दो मालगाड़ी कंचौसी स्टेशन के पीछे रोकी गईं। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन की कपलिंग जोड़कर आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

टूंडला से कानपुर होकर धनबाद कोल डिपो जा रही खाली मालगाड़ी 1:15 बजे के करीब कंचौसी स्टेशन के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर(डीएफसी) ट्रैक से गुजर रही थी। इसी बीच तेज झटके के साथ मालगाड़ी दो हिस्सों में हो गई। ट्रैक के आस पास मौजूद लोगों ने हादसा देख शोर मचाया। इसी बीच गार्ड ने वाकीटाकी से चालक को सूचना दी। सूचना पर चालक ने करीब चार किलो मीटर दूर रानेपुर गांव के सामने मालगाड़ी को रोका।
विज्ञापन

इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी गई। इधर पोटर व अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी को पीछे लाकर करीब 15 मिनट बाद कपलिंग जोड़ी जा सकी। इसके बाद मालगाड़ी को आगे पीछे कर झटके के साथ चेक किया गया। करीब 40 मिनट ट्रैक बाधिक रहा। इधर ट्रैक बाधित रहने के कारण कंचौसी क्रासिंग बंद रही, जिससे जाम लगा रहा और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नबाना बांचे ने बताया कि कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे रवाना की गई है। दो मालगाड़ी पीछे रोकी गई थीं। इसी को लेकर रेलवे क्रासिंग भी बंद रही। मालगाड़ी रवाना होने के बाद रेल संचालन समान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed