{"_id":"12b07f9ec4acd0cd94cf62da35effd20","slug":"goods-stolen-from-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से लाखों का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों से लाखों का माल चुराया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के दिबियापुर रोड स्थित तीन दुकानों का टीनशेड उचका कर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना से आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने दिबियापुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और सदर इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
शहर के नारायनपुर निवासी संजीव पोरवाल की दिबियापुर रोड पर नारायण इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। इसके अलावा चंदन पोरवाल का भारत आयरन स्टोर है। नवीन कुमार का नवीन शूज स्टोर है। गुरुवार रात चोर छत की टीन हटाकर दुकान में दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में घुसकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले तो सामान बिखरा देख वह सन्न रह गए।
चोरी की सूचना लगते व्यापारी नेता जमा हो गए। उन्होंने घटना का विरोध करते हुए दिबियापुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री व इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन व्यापारियों ने एक न सुनी। सीओ सिटी ने घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारियों ने जाम खोला। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो शनिवार सुबह चक्का जाम करेंगे। सीओ सिटी सुभाष अत्री ने कहा कि चोरी की घटना का खुलासा किए जाने के लिए प्रयास जारी हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
बीस दिन पहले भी हुई थी चोरी
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित नवीन शूज स्टोर से चोरों ने 20 दिन पहले भी लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। अभी उस घटना का खुलासा हो नहीं सका था कि चोरों ने एक साथ तीन दुकानों से माल कर पुलिस को चुनौती दी है।