{"_id":"6658ca3933e77a3323083db4","slug":"good-news-for-passengers-depot-got-five-more-buses-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112760-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, डिपो को मिली पांच और बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, डिपो को मिली पांच और बसें
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी उन्हें देरी से बस मिलती है। तो वहीं किसी मार्ग पर सफर करने के लिए अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ता है। परिवहन विभाग ने दिक्कतों को देखते हुए डिपो को पांच बसों की सौगात दी है।
बताते चलें कि औरैया डिपो में कुल बसों की संख्या 72 थी। जिस कारण लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा थी, लेकिन पास व लोकल के मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बस मिलती थी। तो वहीं उरई, झांसी, रसूलाबाद, कन्नौज आदि के लिए बसें न मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इधर, लोक सभा चुनाव के चलते 22 बसों को भेजा गया था। जिसमें तीन बसों की वापसी हो गई। शेष 19 बसें अभी भी चुनाव ड्यूटी कर रही है। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को परिवहन विभाग ने औरैया डिपो को पांच और बसें मुहैया कराई है।
विज्ञापन
इसके चलते अब औरैया डिपो में कुल बसों की संख्या 77 हो गई। डिपो को प्राप्त हुई बसों में एक बस आगरा, दूसरी बनारस मार्ग के लिए चयनित की गई। तीसरी बस शाहजहांपुर के लिए लगाई गई है। इस मार्ग पर चलने वाली बस पुरानी होने के कारण इसे बदला गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए अन्य मार्गों पर दो बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- -- -
‘बसों का संचालन यात्रियों की सुविधानुसार किया जा रहा है। नई बसों के लिए मार्ग का चयन जल्द कर उनका संचालन शुरू कराया जाएगा। चुनाव में गईं बसों के लौटने के बाद दिक्कतें पूरी तरह समाप्त होंगी।’
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

बोले जिम्मेदार