{"_id":"612bcc878ebc3e79d45d0a72","slug":"goat-thief-arrested-auraiya-news-knp649019450","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारों से करते थे बकरा चोरी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कारों से करते थे बकरा चोरी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। लग्जरी कारों से रेकी कर बकरा चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कई बकरे बरामद किए हैं।
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोर कार से चोरी के बकरे लेकर मुरादगंज से फफूंद जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को फफूंद रोड पर रोक लिया। पुलिस ने कार से पांच बकरों के साथ पांच युवकों को पकड़ा है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम इकबाल, अल्ताफ निवासी फफूंद, बॉबी निवासी सारी सहायल, सोहेल, अभय निवासी औरैया बताया है।
आरोपियों ने बताया कि वह कारों से आसपास के क्षेत्र में रेकी कर बकरी व बकरा चोरी करते थे। थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उधर कस्बे में चर्चा रही कि पुलिस ने शनिवार रात कई स्थानों पर दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा था। इनके पास से काफी संख्या में बकरे-बकरी बरामद किए थे। लेकिन सुबह पुलिस ने कई बकरे छोड़ दिए।