फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gives treatment to ill cows

बीमार मिले गोवंशों का पशुचिकित्सकों ने किया इलाज

Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
gives treatment to ill cows
बीमार गोवंशों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। शिखरना गोशाला में चार गोवंशों की मौत के बाद बुधवार को पशु चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची। टीम ने बताया कि सड़ा भूसा देने से गोवंश बीमार हुए हैं। इलाज कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है। वहीं व्यवस्था में सुधार न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

शिखराना गोशाला में चारे व पानी के अभाव में कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने के लिए एनजीओ को जिम्मेदारी सौंपी लेकिन इसका कुछ असर नहीं दिखा। मंगलवार को भूख से चार गोवंशों ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने एनजीओ संचालकों पर समय से चारा न दिए जाने का आरोप लगा उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

लेखपाल मौके पर पहुंचे तो सड़ा भूसा मिला था। बुधवार को पशु चिकित्सक डॉ. कमलकांत टीम के साथ गोशाला पहुंचे। यहां कई गोवंश बीमार मिले। चिकित्सकों की टीम ने बीमार गोवंशों का इलाज किया। पशु चिकित्सक ने बताया कि गोशाला में सड़ा भूसा चारे में दिया जा रहा है। इसे खाने से गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। यही कारण है कि गोवंशों की मौत हो रही है। वहीं परिसर में काफी गंदगी भी है। पशु चिकित्सक ने बड़े और छोटे गोवंशों को अलग-अलग रखने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने गोशाला की व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed