फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GIS survey starts, houses will be recorded in the record of Nagar Panchayat

जीआईएस सर्वे शुरू, अब कठिन प्रक्रिया के बिना ही नगर पंचायत रिकार्ड में होंगे मकान दर्ज

Wed, 02 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
GIS survey starts, houses will be recorded in the record of Nagar Panchayat
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के सभी 15 वार्डों में बने मकानों को नगर पंचायत के रिकार्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मकानों में रहने वाले लोगों के नाम भी आनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं। जीआईएस ज्योग्राफिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मकान स्वामियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नगर पंचायत के रिकार्ड में अलग से मकान दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत कर्मी महेश चंद्र जैन की देखरेख में नेहरू नगर वार्ड में जीआईएस सर्वे किया गया। लखनऊ से आई सर्वे टीम के लीडर राजवीर सिंह ने बताया कि 7 सदस्यों की टीम सभी वार्डों में सर्वे कर रही है। बताया कि सर्वे में निर्धारित मोबाइल एप का प्रयोग करके मकानों को जीपीएस के माध्यम से चढ़ाया जा रहा है। आनलाइन परिवार रजिस्टर भी बन रहे हैं। अब तक दुर्गा नगर वार्ड में प्रक्रिया पूरी, नेहरू नगर में सर्वे का काम जारी है। परिवार के सदस्यों की डिटेल आधार कार्ड के माध्यम से चढ़ाई जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने बताया कि इस सर्वे के बाद सभी के मकान नगर पंचायत में दर्ज हो जाएंगे। सभी का हाउस टैक्स जमा होने लगेंगे। अभी तक मकान दर्ज होने की कठिन प्रक्रिया से छुट्टी मिलेगी। सरकारी प्रक्रिया के तहत लोन आदि लेने के लिए हाउस टैक्स की रसीद आदि मिलने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। मकान का नक्शा आदि पास कराने में भी आसानी रहेगी। उन्होंने टीम का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed