Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl refused to marry, Security plead

लड़की ने किया शादी से इनकार

Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव भीखेपुर निवासी एक लड़की की शादी इटावा के ग्राम चौबे की नगरिया निवासी युवक से तय हो गई। शादी तय होने के बाद सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। इस पर इसके दिमाग पर असर पड़ गया। यह जानकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़के के परिजनों ने जबरन उठा ले जाकर शादी करने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली की चौखट पर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर निवासी एक लड़की की शादी शारदीय नवरात्रि में इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम चौबे की नगरिया निवासी नरेंद्र के छोटे पुत्र शैलेंद्र उर्फ  छोटू के  साथ तय हो गई थी। शादी तय होने के बाद गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी लेकिन कुछ दिन बाद ही शैलेंद्र उर्फ छोटू एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। लड़की के परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद से शैलेंद्र उर्फ  छोटू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया । ऐसी स्थित में स्वयं लड़की ने शैलेंद्र के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की के घर वालों ने गोद भराई में दिए सामान को वापस कर रिश्ता तोड़ने की बात कही लेकिन लड़के के पिता नरेंद्र व परिजनों ने शादी तोड़ने से इनकार कर दिया। लड़की ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र उर्फ  छोटू के पिता व भाई उसके परिजनों को जबरन शादी करने की धमकी दे रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार को शैलेंद्र का बड़ा भाई भीखेपुर स्थित उसके घर पर आया और जबरन शादी करने का दबाव बनाते हुए गालीगलौज करने लगा। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे व उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं  कि वे लड़की को  जबरन उठा ले जाकर अपने पुत्र से  शादी कर देंगे। पीड़िता ने गोद भराई में मिले सामान को वापस करने की नीयत से साथ लाकर न्याय के लिए कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed