{"_id":"597b7ea94f1c1b47418b47a1","slug":"girl-in-grip-of-train-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो बेबी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही एक छात्रा शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजन पहुंच गए, लेकिन पांच घंटे बीताने के बाद भी जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली निवासी वेद प्रकाश की पुत्री बेबी (20) महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश का पता करने शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अपने घर से निकली थी। घसारा रेलवे स्टेशन के पास 16 सी गेट नंबर पर क्रासिंग पार करते समय अचानक से तेज गति से आ रही आगरा-लखनऊ डाउन इंटरसिटी की चपेट में आ गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने छात्रा के परिवारीजनों को फोन से घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। हादसा होने के पांच घंटे बाद भी जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। बाद में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।