{"_id":"62c08ed27c2a8c53fa0e406d","slug":"girl-gang-raped-report-on-three-auraiya-news-knp7055201128","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की किशोरी से गैंगरेप, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की किशोरी से गैंगरेप, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शुक्रवार देर रात तीन लोग घर से उठाकर एक मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। शनिवार सुबह मंदिर के पास झाड़ियों में निर्वस्त्र किशोरी को पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार रात उसकी बेटी, अपनी मां व भाई के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव के गौरी, नेपाली उर्फ देवेश व कुलदीप बरामदे में आए और बेटी का मुंह दबाकर गांव स्थित एक मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गए।
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी बेटी को निर्वस्त्र छोड़कर भाग गए। इधर, परिजन बेटी को खोजते रहे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मंदिर के पास झाड़ियों में किशोरी बेहोश पड़ी मिली। यह देख ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना महेंद्र व अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दोपहर में एसपी चारू निगम भी पीड़िता के गांव पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि आरोपी गौरी, नेपाली उर्फ देवेश व कुलदीप के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।