फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl commits suicide by jumping in front of goods train after argument with mother

Auraiya News: मां से कहासुनी के बाद मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने दी जान

Fri, 05 Jul 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by jumping in front of goods train after argument with mother
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पूर्वी केबिन साइड दोहल्ला गांव के सामने घर में कहासुनी होने पर एक युवती ने मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोकोपायलट ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर में ज्योति (18) ने अपनी हाईस्कूल की किताबें गांव के एक लड़के को दे दीं। इसी बात को लेकर मां और बेटी में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बेटी दोपहर लगभग तीन बजे गुस्से में घर से खेत देखने के बहाने निकल गई। जहां से वह ढुहल्ला गांव के सामने निकली रेलवे लाइन अप ट्रैक पर खंभा नंबर 1116/7 से 9 के बीच में निकल रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूद गई। इससे मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हाे गई।
विज्ञापन

घटना होते देख ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को लड़की के कटने की सूचना दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने मेमो आरपीएफ चौकी को दिया। वहीं मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अजय सिंह ने शव को कब्जे में लिया। मामला सिविल थाना पुलिस का होने के चलते डेढ़ घंटे आरपीएफ को इंतजार करना पड़ा। लगभग साढ़े चार बजे पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से मृतक बहन लक्ष्मी और छोटा भाई रितिक का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed